भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए
नई दिल्ली। बेगम फरहाना ताज ने यहां साध्वी विभानंद गिरि से भेंट के दौरान कहा कि रामचंद्र वैदिक गुरुकुल रामप्रसाद बिस्मिल और भगत सिंह का निर्माण करेगा। युवाओं को सही दिशा देगा और देश को आर्यवर्त बनाने के लिए काम करेगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की सख्त जरूरत है, यदि ऐसा न हुआ तो हिंदू म्यूजियम में रखने की वस्तु बन जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक हिंदू मंदिर नहीं बन सकता, इसलिए अब समय आ गया है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए और देश के बंटवारे में जो हिंदुओं को नहीं मिला वह अधिकार उन्हें मिले।
